Homearrow मीडिया arrow आडवाणीजी समाचारों में arrow अमेरिकी अफसर आडवाण...
अमेरिकी अफसर आडवाणी से मिले
Print Print      
SocialTwist Tell-a-Friend
By Pranab दैनिक भास्कर |  Thursday, 14 May 2009

नई दिल्ली। अमेरिकी दूतावास के प्रभारी पीटर बुरलेघ ने बुधवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों खासकर पाकिस्तान के घटनाक्रम पर चर्चा हुई। अमेरिकी दूतावास ने इस मुलाकात को नियमित विचार-विमर्श का हिस्सा बताया है।

      सूत्रों ने बताया कि आडवाणी और बुरलेघ के बीच भारत-अमेरिकी रिश्तों और उसकी भावी संभावनाओं पर चर्चा हुई। कुछ दिन पहले बुरलेघ भाजपा नेता एम वेंकैया नायडू से भी मिले थे।

      इस मुलाकात के बारे में नायडू ने बताया कि मैंने पाकिस्तान के घटनाक्रम और तालिबान से खतरे पर उनके साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम इससे चिंतित हैं कि पाकिस्तान अमेरिकी मदद का दुरूपयोग कर रहा है। हमारी कोशिश यह होनी चाहिए कि तालिबान का पूरी तरह सफाया हो जाए। नायडू ने बताया कि भारत यह भी चाहता है कि अमेरिका पाकिस्तान पर दबाव डाले कि वह अपनी सरजमीं का आतंकवाद के लिए इस्तेमाल नहीं होने देना सुनिश्चित करे। नायडू ने कहा कि उन्होंने भारत-अमेरिका परमाणु करार पर अपनी पार्टी के रूख से भी अवगत कराया। नायडू ने आज की मुलाकात के बारे में बताया कि अमेरिकी दूत प्रमुख भारतीय नेताओं के साथ परमाणु करार, आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करते रहे हैं।

 

top

Print Print      
SocialTwist Tell-a-Friend
Next >