|
प्रचार अभियान दुमका | 23 सितंबर 2008भाषण"मुझे दुमका आकर बहुत खुशी हुई है। दुमका संथाल परगना में झारखंड राज्य का एक सबसे पुराना जिला है। संथाल परगना की हर चीज समृध्द है-हरे-भरे वन, उपजाऊ कृषि भूमि, शानदार लोककथाएं तथा देशभक्ति का समृध्द इतिहास। सबसे पहले, मैं भगवान बिरसा मुंडा की पुनीत स्मृति में सम्मानपूर्वक श्रध्दांजलि अर्पित करता हूं। उन्हें यहां की जनता द्वारा 'धरती अब्बा' और 'बिरसा भगवान' के रूप में पूजा जाता है। वे झारखंड की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक हैं। उनके ''महारानी राज तुंडु जाना ओडो : अबुआ राज इते जाना'' ने संथाल परगना के हरेक देशवासी को अंग्रेजी राज के खिलाफ विद्रोह करने हेतु उठ खड़े होने का आह्वान किया। वे आदिवासी अधिकारों के एक सच्चे नायक थे और उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन में महिलाओं को एकत्रित करने के लिए पथ-प्रदर्शक का कार्य किया।" आगे पढ़ें |