मुझे बताया गया है कि मदनपल्ली उच्चकोटि की सिल्क के लिए प्रसिध्द है, जिससे उत्कृष्ट साड़ियां तैयार की जाती हैं। मैं अपनी पत्नी, पुत्री और पुत्रवधु के लिए यहां से एक-एक साड़ी लेकर जाऊंगा।
आन्ध्र प्रदेश की यह मेरी तीसरी विजय संकल्प रैली है। पहली, हैदराबाद में तेलंगाना क्षेत्र में थी, दूसरी आन्ध्र प्रदेश (विजयवाड़ा में) और यह तीसरी रैली रायलसीमा क्षेत्र में हो रही है।
हमारी सभी नदियां लोगों को जोड़ती हैं हमारी सभी भाषाएं लोगों को जोड़ती हैं। हमारी संस्कृति सभी विविधताओं के बावजूद लोगों को जोड़ती हैं क्योंकि हम सभी एक हैं और हमारा राष्ट्र एक है।
आडवाणीजी की आत्म-कथा ''माय कंट्री माय लाइफ'' के तेलुगु संस्करण का 23 अक्तूबर, 2008 को लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेता श्री एम. वेंकैयानायडू, श्री रामोजी राव, उत्तार प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल श्री सत्यनारायण रेड्डी, भूतपूर्व मंत्रिमंडल सचिव श्री टी.आर. प्रसाद तथा श्री त्रिदंडी चिन्ना जीर स्वामी मौजूद थे।