Homearrow भाजपा और एन.डी.ए. के बारे में arrow एन.डी.ए. के बारे में
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन
Print Print      
SocialTwist Tell-a-Friend

सु-शासन, विकास और सुरक्षा के प्रति समर्पित

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन (एन.डी.ए.), भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राजनीतिक पार्टियों का एक गठबन्धन है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन राष्ट्रीय हितों और क्षेत्रीय आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। यह अनेक प्रकार की विविधता, समृध्द बहुलवाद और संघवाद में भारत की एकता का राजनीतिक प्रतिबिम्ब है।

बारहवीं लोकसभा के हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के एक सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद मार्च 1998 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन का गठन किया गया था और इसने भाजपा के साथ चुनावों से पहले तथा चुनावों के बाद गठबन्धन करने के साथ-साथ श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एन.डी.ए. की सरकार बनाई। सरकार ने 17 अप्रैल, 1999 को लोकसभा में केवल एक मत और वह भी एक संदेहास्पद मत से  बहुमत खो दिया। सितम्बर-अक्तूबर, 1999 में तेरहवीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव एन.डी.ए. के घटक दलों द्वारा मिलकर लड़े गये थे जिन्होंने नये सिरे से जनादेश हासिल किया। एन.डी.ए. की दूसरी सरकार ने मई 2004 तक पूरी निष्ठा के साथ राष्ट्र की सेवा की।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन (एन.डी.ए.) भारतीय राजनीति में कांग्र्रेस के प्रभुत्व को समाप्त करने की ऐतिहासिक जरुरत के कारण अस्तित्व में आया और इसने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता के विश्वास को पुन: जगाया। हमें गर्व है कि हमारे गणराज्य के इतिहास में पहली बार एन.डी.ए. भारतीय जनता को एक स्थिर, सशक्त और प्रगतिशील गैर-कांग्रेसी सरकार देने के संकल्प को पूरा करने में सफल रहा।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन का मिशन, दृष्टिकोण और कार्य-सूची (एजेंडा)

राजनीति में एन.डी.ए. का मिशन सरकार तथा जनता के बीच विश्वास का बंधन निर्मित करना है। लोकतंत्र के फलने-फूलने का केवल यही एक रास्ता है; लेकिन दुर्भाग्यवश कांग्रेस ने अपने लम्बे शासनकाल के दौरान इसकी अवहेलना की।

इसलिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन (एन.डी.ए.) भारत की जनता से एक ऐसी सरकार देने का वादा करता है जो उनकी आशाओं और चिंताओं में भागीदार बने और जो वर्ग, जाति और धर्म का लिहाज किये वगैर-कुछ सुविधा प्राप्त लोगों को तरजीह न देते हुए सभी लोगों के साथ भागीदार के रुप में कार्य करेगा। यह जनता से हमारा वादा है।

हमारा दृष्टिकोण है-पुनरुत्थानशील भारत के लिए परिवर्तन के आधुनिक कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय नवीनीकरण लाना।

हम अल्पसंख्यकों को बार-बार यह बताएंगे कि हम संविधान में प्रतिष्ठापित उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन पूरी भारतीय जनता का एक राजनीतिक अस्त्र है। किसी को भी अलग-थलग या उपेक्षित नहीं रखा जाएगा। हरेक नागरिक के साथ निष्पक्षता का व्यवहार किया जाएगा और न्याय दिया जाएगा। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के एजेंडा में केन्द्र में कांग्रेसनीत यू.पी.ए. सरकार के कुशासन को समाप्त करने के लिए घटक दलों के संयुक्त वादे की पुष्टि की गई है। यह  निम्नलिखित सिध्दांतों पर आधारित है:

  • राष्ट्रीय सुरक्षा- हमारी सशस्त्र सेनाओं की संघर्ष क्षमता का प्रभाव सुनिश्चित करना;
  • राष्ट्रीय पुनर्निर्माण- विवादास्पद मुद्दों पर मतभेद और विलम्बन को समाप्त करना;
  • सक्रिय कूटनीति- मातृभूमि की सेवा में राष्ट्रों के समूह में भारत के लिए उचित स्थान प्राप्त करना;
  • संघीय सदभाव- केन्द्र और राज्यों की भागीदारी सुनिश्चित करना;
  • आर्थिक आधुनिकीकरण- तीव्र और समान विकास के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना;
  • पंथनिरपेक्षवाद- सभी भारतीयों में भावनात्मक सदभाव पैदा करना और अल्पसंख्यकों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करना;
  • सामाजिक न्याय- सभी कमजोर वर्गों को अधिकार संपन्न बनाना और महिला    
  • अधिकारों का संरक्षण करना;
  • शुचिता- निर्णय लेने में पारदर्शिता बरतना और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना।

ढांचा

श्री अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एन.डी.ए.) के अध्यक्ष हैं। एक अनुभवी समाजवादी नेता श्री जार्ज फर्नांडिस जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के विरुध्द आजीवन लड़ाई लड़ी है, इसके संयोजक हैं।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एन.डी.ए.) के घटक दलों की 22 जनवरी, 2008 को  नई दिल्ली में बैठक हुई थी और उसमें गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के रुप श्री लालकृष्ण आडवाणी के नाम का आम-सहमति से अनुमोदन किया गया।

इस समय निम्नलिखित पार्टियां एन.डी.ए. की सदस्य हैं। कोष्टकों में दिए गए आंकड़े मई, 2004 में चौदहवीं लोकसभा के लिए चुने गए सदस्यों की संख्या को दर्शाते हैं।

  • भारतीय जनता पार्टी (137 सांसद)

    अध्यक्ष : श्री राजनाथ सिंह

  • शिवसेना-महाराष्ट्र  (12 सांसद)

    अध्यक्ष : श्री बालासाहेब ठाकरे

    कार्यकारी अध्यक्ष : श्री उध्दव ठाकरे

  • जनता दल  (यूनाइटेड) (8 सांसद)

    अध्यक्ष : श्री शरद यादव

  • बीजू जनता दल (11 सांसद)

    अध्यक्ष : श्री नवीन पटनायक

  • शिरोमणि अकाली दल (8 सांसद)

    अध्यक्ष : श्री प्रकाश सिंह बादल

    कार्यकारी अध्यक्ष : श्री सुखबीर सिंह बादल

इस समय बिहार में जे.डी. (यू)-भाजपा की गठबन्धन सरकार है जिसमें श्री नितीश कुमार मुख्यमंत्री तथा श्री सुशील कुमार मोदी उप-मुख्यमंत्री हैं।

उड़ीसा में बी.जे.डी-भाजपा की गठबन्धन सरकार है जिसमें श्री नवीन पटनायक मुख्यमंत्री है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन के बारे में श्री लालकृष्ण आडवाणी द्वारा आभार

''मैं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन (एन.डी.ए.) के सभी घटक दलों का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास और भरोसा व्यक्त किया है। हम सब साथ मिलकर आगामी चुनाव जीतेंगे।"

 

****

 

top

Print Print      
SocialTwist Tell-a-Friend