|
|
'मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि मेरी पार्टी अल्पसंख्यकोंमुस्लिम या अन्यके विरुध्द नहीं है, न ही भारत में किसी अल्पसंख्यक पंथ के खिलाफ है। हम इस्लाम सहित सभी धर्मों का आदर करते हैं। भारत देश हम सबका हैचाहे हमारा धर्म या जाति कुछ भी हो। हमारी राष्ट्रवाद की विचारधारा सबको साथ लेकर चलने की है, तथा पक्षपातरहित है। मेरी मुस्लिम समुदाय से अपील है कि वे इस प्रश्न पर आत्म-विश्लेषण करें, 'क्या मेरी पार्टी के प्रति आपके वर्तमान नकारात्मक दृष्टिकोण से आपके समुदाय का या व्यापक स्तर पर राष्ट्र का कोई भला होता है? स्वतंत्रता-प्राप्ति के साठ वर्षों बाद आपके समुदाय को गरीब तथा पिछड़ा रखने एवं बार-बार धोखा देने के बावजूद क्या कांग्रेस पार्टी आपके समर्थन की पात्र है? भारत के विविध समाज के सभी हिस्सों, वर्गों की प्रगति, कल्याण और सुरक्षा परस्पर संबध्द है तथा अखंड है। इसलिए आइए, अल्पसंख्यक मनोवृत्ति के जाल से बाहर निकलकर समान अधिकारों और उत्तरदायित्व की भावना के साथ राष्ट्रीय मुख्यधारा में शामिल हो जाइए, ताकि सुदृढ़, समृध्द एवं न्यायपूर्ण भारत के निर्माण में सबकी समान जिम्मेदारियाँ हों और इसके फल सबको समान रूप से मिलें।'
|