भाजपा नेतृत्व
श्री अटल बिहारी वाजपेयी

Imageश्री अटल बिहारी वाजपेयी 16 से 31 मई, 1996 और दूसरी बार 19 मार्च, 1998 से 13 मई, 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद वे ऐसे अकेले प्रधानमंत्री रहे हैं जिन्होंने लगातार तीन जनादेशों के जरिए भारत के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित किया। श्री वाजपेयी, श्रीमती इन्दिरा गांधी के बाद ऐसे  पहले प्रधानमंत्री रहे हैं जिन्होंने निरन्तर चुनावों में विजय दिलाने के लिए अपनी पार्टी का नेतृत्व किया।

Read more...
श्री लालकृष्ण आडवाणी

Imageश्री लालकृष्ण आडवाणी इस समय लोक सभा में प्रतिपक्ष के नेता हैं, और सन् 2009 में होने वाले आम चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एन.डी.ए.) की ओर से प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी हैं।

आडवाणीजी 1980 में भारतीय जनता पार्टी के जन्म से लेकर लम्बी अवधि तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। आडवाणी जी, श्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में (वर्ष 1999 से 2004 तक) पहले गृहमंत्री तथा बाद में उप प्रधानमंत्री के पद पर रहे।

Read more...
श्री राजनाथ सिंह
Image श्री राजनाथ सिंह 31 दिसम्बर, 2005 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। भाजपा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पूरे देश का दौरा किया। उन्होंने भारत सुरक्षा यात्रा भी प्रारंभ की जिसमें उन्होंने आंतरिक सुरक्षा के लिए बढ़ती हुई आतंकवादी गतिविधियों और खतरों के मुद्दे को उठाते हुए कई राज्यों का दौरा किया। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती हुई कीमतों, किसानों की शिकायतों और यू.पी.ए. सरकार द्वारा व्यवहार में लाए गए द्वेषपूर्ण अल्पसंख्यकवाद जैसे मुद्दों पर जनमत बनाने पर बल दिया।
Read more...